मुस्लिम एक साल तक मीट खाना बंद कर दे तब पशुपालन करने वाले भी जान पाएंगे परेशानी :मदनी
कानपुर
यह तंज जमीअत उलमा ¨हद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैयद महमूद असद मदनी ने बूचड़खाने बंद किए जाने की कार्रवाई पर तंज़ कसा। रविवार को जमीअत द्वारा बगाही मैदान बाबूपुरवा में हुई ख्वाजा अजमेरी एवं मसायख चिश्त कांफ्रेंस में बतौर चीफ गेस्ट बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुसलमान अगर एक साल के लिए मांस खाना छोड़ दे तो जानवर पालने वालों के सामने खाने के लाले पड़ जाएंगे। उस वक्त सरकार को समझ आएगा कि इस कदम से किसे परेशानी होगी।
मौलाना ने कहा कि सरकार अच्छा काम करे, सब उसके साथ हैं लेकिन किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश सभी का है। इसमें सब अपने धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना, इबादत करते हैं। भारत का मुसलमान बंटवारे के समय से बाईचेंज नहीं बल्कि बाई च्वाइस यहां का निवासी बना है।

Post a Comment